upbhulekh.gov.in, उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद द्वारा संचालित एक ऑनलाइन पोर्टल है, जो राज्य के निवासियों को भूमि से संबंधित जानकारी प्रदान करता है। इस पोर्टल पर उत्तर प्रदेश की सभी भूमि का डेटा उपलब्ध है। नागरिक इस पोर्टल के जरिए अपनी जमीन के रिकॉर्ड, जैसे भूखंड की स्थिति (वादग्रस्त, विक्रय, भू-नक्शा, नामांतरण बही), गाटा (यूनिक कोड) का उपयोग कर आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं।
खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखें
खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल एक आधिकारिक दस्तावेज़ है, जो किसी भूमि के स्वामित्व, अधिकार, और उपयोग से संबंधित जानकारी का प्रमाणित रिकॉर्ड होता है।
इसे प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल पर विजिट करें.
- अब होमपेज पर मौजूद विकल्प "खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखें" पर क्लिक कर दें.

- अब नए पेज पर एक कैप्चा प्रदर्शित होगा जिसे दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
- इसके बाद आप अपने जनपद, तहसील और ग्राम का चुनाव करें.
आप अपने जनपद, तहसील, और ग्राम को सर्च करके भी चुन सकते हैं.

- अब खतौनी की नक़ल को देखने हेतु, आप चार विकल्पों में से किसी 1 का चयन करें:
- खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें
- खाता संख्या द्वारा खोजें
- खातेदार के नाम द्वारा खोजें
- नामांतरण दिनांक से खोजें
अब चयनित विकल्प से संबधित जानकारी दर्ज करके, उद्धरण देखें पर क्लिक कर दें. अब आपके समक्ष खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल प्रस्तुत होगी, इसे आप प्रिंट कर सकते हैं.

अगर आप उस भूखंड से संबंधित अगर अधिक जानकारी खसरा संख्या पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं, क्लिक करने के बाद निम्नलिखित जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं:
- भूखण्ड/गाटे की ई-कोर्ट में स्थिति
- भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति
- भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति
- भूखण्ड/गाटे का भू-नक्शा देखें
- एंटी भू-माफिया पोर्टल पर गाटा संख्या से संबधित शिकायत
- सार्वजनिक संपत्ति विवरण
- निष्क्रांत संपत्ति विवरण देखें
- शत्रु संपत्ति विवरण
- राजकीय आस्थान संपत्ति विवरण
- बैंक बंधक
- खसरा
- आर 6 / ई-परवाना देखें
- खतौनी पुनरीक्षण
भूखण्ड/गाटे के विक्रय / वाद ग्रस्त की स्थिति जाने
उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल पर आप किसी भूखंड या गाटा के विक्रय (बिक्री) और वादग्रस्त (विवादित) स्थिति की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा आपको भूमि विवादों से बचने और भूमि के स्वामित्व से जुड़े संभावित मुद्दों को समझने में मदद करती है।
इसे जानने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- UP Bhulekh पोर्टल - https://upbhulekh.gov.in/ पर जाएं.
- होमपेज पर विभिन्न सेवाओं की सूची में से "भूखंड/गाटा की स्थिति जानें" या "वादग्रस्त स्थिति जानें" का विकल्प चुनें।

- यह विकल्प आपको भूमि की वादग्रस्तता और विक्रय स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के लिए सही पेज पर ले जाएगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, इस पेज पर जनपद, तहसील और ग्राम का चुनाव करें.
- अब खसरा/गाटा संख्या दर्ज करें।
- अब खोजें विकल्प पर क्लिक करके, आप विक्रय प्रस्थिति या वाद ग्रस्त होने की स्थिति प्राप्त कर सकते हैं.
राजस्व ग्राम खतौनी का कोड व भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड जाने
उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल पर आप राजस्व ग्राम खतौनी का कोड और भूखण्ड/गाटे का यूनिक कोड आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। यह प्रक्रिया भूमि की पहचान और प्रबंधन को सटीक बनाने में मदद करती है।
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आप यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:
- उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल पर विजिट करें.
- अब होमपेज पर मौजूद विकल्प "राजस्व ग्राम खतौनी का कोड व भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड जाने" पर क्लिक करें.

- अब नए पेज पर जनपद, तहसील और ग्राम का चुनाव करें.
- अब खसरा/गाटा संख्या दर्ज करके खोजें विकल्प पर क्लिक कर दें.
अब स्क्रीन पर दर्ज किए गए गाटे का यूनिक कोड प्रदर्शित होगा.
Bhu Naksha उत्तर प्रदेश
Bhu Naksha उत्तर प्रदेश एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जिसे राज्य सरकार द्वारा नागरिकों को उनकी भूमि से संबंधित नक्शे और विवरण ऑनलाइन प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।
उत्तर प्रदेश में भू-नक्शा देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- आधिकारिक पोर्टल - https://upbhunaksha.gov.in/ पर विजिट करें.
- अब होमपेज पर जिला, तहसील, और ग्राम का चयन करें।

- अपनी भूमि का खसरा या गाटा संख्या दर्ज करें.
- इसके बाद चुनें हुए गाटे से संबधित सभी जानकारी प्रदर्शित होगी.
- अब Map Report पर क्लिक करें.
अब आपके चयनित गाटे का नक्शा डाउनलोड हो जाएगा.
हेल्पलाइन
| विभाग | संपर्क जानकारी |
|---|---|
| कंप्यूटर सेल | राजस्व परिषद, लखनऊ, उत्तर प्रदेश |
| हेल्पलाइन नंबर | 0522-2217145 |
| ईमेल | [email protected] |